फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider died in road accident, nephew injured

ड़क हादसे में बाइक सवार बुआ की मौत, भतीजा घायल......

Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in road accident, nephew injured
सिकरारा (जौनपुर)। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास रविवार को बेकाबू सफारी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी रितेश यादव (18) पुत्र प्रेमचंद अपनी बुआ कलावती देवी (55) पत्नी अमरदेव यादव निवासी सद्दोपुर (बक्शा) को लेकर बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। बरगुदर पुल के पास बाइक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सफारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कलावती की मौत हो गई। रितेश का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे थाने के एसआई संतराम यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed