फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike gets stuck in pit, woman rider dies

Jaunpur News: गड्ढे में फंसकर गिरी बाइक, सवार महिला की मौत

Wed, 19 Jun 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike gets stuck in pit, woman rider dies
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सद्भावना पुल के निकट सड़क पर बने गड्ढे के चलते बुधवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस पर तीन लोग सवार थे। पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गं भीर चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के बिशहुर गांव निवासी विनय कुमार पांडे अपनी पत्नी विभा पांडेय (40) और पुत्र (17) के साथ किसी काम से जौनपुर आए हुए थे। सुबह 10 बजे के करीब वह सद्भावना पुल से ओलंदगंज जा रहे थे कि तभी सड़क पर मौजूद एक गड्ढे में उनकी बाइक चली गई। पीछे बैठी उनकी पत्नी असंतुलित होकर बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। विभा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार महिला के सिर में पीछे चोट लगने के कारण उसे हेड इंजरी हो गई थी। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed