फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike fell into a ditch, B.Pharma student died

Jaunpur News: बाइक खाई में गिरी, बीफार्मा के छात्र की मौत

Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into a ditch, B.Pharma student died
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव के समीप शुक्रवार की भोर में बाइक पर सवार दो लोग अंधा मोड़ पर अचानक बाइक फिसलने से गिर पड़े। इस दौरान बीफार्मा के एक छात्र की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

नेवढि़या थाना क्षेत्र के कनऊखास गांव के निवासी ज्ञान प्रकाश यादव (24) पुत्र श्याम यादव बृहस्पतिवार अपने मित्र लालू यादव (22) पुत्र राजेश निवासी सोमगरपुर केराकत के साथ बाइक से किसी काम से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में वह मित्र के साथ मल्हनी से घर के लिए निकल रहा था। शिकारपुर खुटहन मार्ग पर स्थित पालामऊ खुर्द के पास अचानक अंधा मोड़ पर सामने से कार आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक के साथ दोनों युवक सड़क किनारे खाई में जा गिरे। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते दोनों युवकों के शरीर में गंभीर चोट आ गई। करीब 4 बजे सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर बाइक पर पड़ी तो लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने ज्ञान प्रकाश यादव को मृत घोषित कर दिया व लालू की हालत गंभीर बताई। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed