फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike driver dies in road accident, one injured

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in road accident, one injured
रामपुर थाना क्षेत्र के मुसईपुर गांव में बुधवार को ट्रक एवं बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी रामपुर भेजवाया। साथ ही मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को छोड़कर चालक व खलासी घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली के चहरपुर गांव निवासी विनोद गौतम (35) अपनी बाइक पर पीछे सत्येंद्र गौतम(16) को बैठा कर बुधवार की सुबह 10 बजे भदोही किसी कार्य से जा रहा था। वह रामपुर थाना क्षेत्र के मुसईपुर वाल्थर डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे बाइक चला रहे विनोद गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सत्येंद्र गौतम घायल हो गया। घटना होते ही ट्रक छोड़कर चालक व खलासी फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने घायल सत्येंद्र गौतम से जानकारी चाही, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गया। सूचना पाकर अपने हमराहियों के साथ पहुंचे रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया, जबकि घायल सतेन्द्र गौतम को रामपुर सीएचसी भेजवाया,जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर व कार की टक्कर में एक घायल
जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास मंगलवार की देर रात में ट्रैक्टर और कार की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने कार चालक को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र के पेसारा गांव निवासी चिंटू राय अपनी देर रात वैगन आर कार से जौनपुर से घर जा रहे थे। वह जैसे ही किरतापुर गांव के पास पहुुंचे थी कि तभी सामने से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दिया, जिससे कार के आगे के तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक चिंटू राय (28) घायल हो गया। उसे सिर में चोट आई है। वही अनियंत्रित ट्रैक्टर का एक चक्का अलग हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल चिन्टू राय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना की सूचना हमें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed