फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collides with fallen tree on the road near Khanpur Chaurwan in Jaunpur

जौनपुर: खानपुर चौरवां के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल

Tue, 06 Oct 2026 01:20 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: किशन चौबे Updated Tue, 06 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

शाहगंज-सरपतहां मार्ग पर खानपुर चौरवां स्थित पेट्रोल पंप के पास आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Bike collides with fallen tree on the road near Khanpur Chaurwan in Jaunpur
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहगंज-सरपतहां मार्ग पर खानपुर चौरवां स्थित पेट्रोल पंप के पास आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घायल अभिषेक यादव ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाई गांव निवासी अभिषेक यादव (19) पुत्र शेषमन यादव अपनी चचेरी बहन संगीता यादव (28) पुत्री राम आसरे और कार्तिक यादव (10) पुत्र बबलू को लेकर इलाज के लिए शाहगंज आ रहे थे।

विज्ञापन

Trending Videos

पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर गिरे तीनों
बताया गया कि इसी दौरान आंधी-तूफान के कारण सड़क पर गिरा पेड़ बाइक के सामने आ गया। बाइक पेड़ से टकराने के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया।

महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान संगीता यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed