फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collided with parked truck, SP leader's son's bike dies, partner injured in jaunpur

हादसा : खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, सपा नेता के पुत्र की बाइक मौत, साथी घायल

Sat, 21 Aug 2021 09:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 09:46 PM IST
सार

घटना के बाद लोग दोनों को सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने वकार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। यासिर की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bike collided with parked truck, SP leader's son's bike dies, partner injured in jaunpur
demo pic

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खनसराय के पास शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार सपा नेता के पुत्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपंजा मोहल्ला निवासी सपा के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी का पुत्र वकार अहमद (20) अपने मित्र नजीराबाद निवासी मो. यासिर (20) पुत्र शाहिद के साथ बाइक से शुक्रवार की देर रात सबरहद गांव से शाहगंज आ रहा था। अक्खन सराय में बाइक सड़क के किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


इसमें बाइक चला रहे वकार की मौके पर ही मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दोनों को सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने वकार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। यासिर की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed