{"_id":"58a9eee34f1c1b931ad86a35","slug":"bicyle-is-puncutred-and-hand-is-our-of-control-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साइकल पंचर हो चुकी, हाथ बेकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साइकल पंचर हो चुकी, हाथ बेकार'
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's 56 inch chest is now 100 inch, Says Shivraj Singh Chauhan
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यूपी के चुनाव में साइकल पंचर हो चुकी है। अब हाथ भी उसके काम नहीं आ सकता। वह रविवार को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गरियांव गांव के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी में पीएम मोदी के भय से सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किए हैं। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने यूपी में सड़कों की दुर्दशा का जिक्र किया। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न मालूम कैसे विकास का ढिढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की अपनी सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश यूपी से अधिक खुशहाल है ।
वहां किसानों के लिए तमाम योजनाएं सरकार ने चलाई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यहां किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। भाजपा की उम्मीदवार सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुश्ताक़ अंसारी बाबा ,चन्द्र मणि तिवारी, रमेश प्रताप सिंह, दिनेश शुक्ला, इरफ़ान हाशमी, विजय जायसवाल, बाबा चौहान, अंकुर द्विवेदी, रजनीश द्विवेदी, अनुपम तिवारी, काजल सिंह आदि मौजूद थे।