फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bicycle rider dies in road accident, four collided with bus injured

सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, बस टकराई चार घायल

Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies in road accident, four collided with bus injured
26- बदलापुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : JAUNPUR
जलालपुर/ मड़ियाहूं। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जलालपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे जौनपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से टकरा गई। बस में सवार चार लोग घायल हो गए जबकि मड़ियाहूं में बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही जौनपुर डिपो की बस शंकरपुर गांव के पास सड़क से नीचे उतरकर खंदक में होते हुए मकान से जा टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उनमें एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कस्बे के काजी कोट मोहल्ले के पास बाइक व साइकिल की आमने-सामने टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। कस्बे के भंडरिया टोला निवासी कल्पनाथ विश्वकर्मा (58) साइकिल से कहीं जा रहे थे। मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजी कोट मोहल्ला के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार से टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुहल्ले वालों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed