फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhoomi Pujan was done for Sri Krishna Bhawan in Singulpur of Baksa

Jaunpur News: बक्शा के सिंगुलपुर में श्रीकृष्णा भवन के लिए हुआ भूमिपूजन

Mon, 18 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan was done for Sri Krishna Bhawan in Singulpur of Baksa
सपा विधायक पंकज पटेल
अलीगंज-नौपेड़वा लिंक रोड पर सिंगुलपुर गांव में आंबेडकर चौक के पास शनिवार को श्रीकृष्णा भवन के निर्माण के लिए मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। श्रीकृष्णा भवन में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवास, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन क्लास, काउंसलिंग सेंटर, मीटिंग हॉल, गेस्ट रूम और मेडिकल कैम्प जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्णा ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि यह भवन शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। श्रीकृष्णा भवन के भूमि पूजन डॉ. पारस नाथ यादव, पूर्व सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, डॉ.हरिनाथ, अध्यक्ष कमलेश यादव, राजन यादव के द्वारा किया गया। डॉ. पारस नाथ यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि हम अपने गरीब और मेधावी बच्चों को अवसर देंगे, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। यह छात्रावास उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। भूमि पूजन कार्यक्रम में राकेश यादव, चतुर्भुज यादव,संजय यादव,अखिलेंद्र यादव,ऊमाराज,रमेश यादव,धर्मेन्द्र यादव,अनिल दीप चौधरी, विशाल, सियाराम यादव, राजमणि यादव,कन्हैया, प्रेम प्रकाश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed