फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhole Rajbhar, carrying a reward of 1 lakh in the groom murder case, surrendered in court.

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी भोले राजभर ने किया कोर्ट में समर्पण

Thu, 02 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhole Rajbhar, carrying a reward of 1 lakh in the groom murder case, surrendered in court.
भोला राजभर की फाइल फोटो। सोशल मीडिया
जौनपुर। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख के इनामी भोले राजभर ने पुलिस को चकमा देकर घटना के 60वें दिन बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। दीवानी न्यायालय स्थित एसीजेएम द्वितीय की अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। भोले पर हत्या का यह पहला केस है, जबकि उस पर कुल 18 मामले दर्ज हैं। वही, हत्या का दूसरा आरोपी प्रदीप बिंद अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

एक मई को बरात लेकर जा रहे दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि नामजद आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदीप की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 17 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सराजख्वाजा क्षेत्र के जपटापुर निवासी भोले राजभर की गिरफ्तारी पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इन्कार कर दिया था। उसे इस अवधि के भीतर निचली अदालत में समर्पण कर जमानत अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में भोला ने दोपहर करीब 12 बजे दीवानी न्यायालय स्थित एसीजेएम द्वितीय की अदालत में अपने वकील के साथ समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

भोले राजभर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2 मई को दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए दावा किया था कि उसे झूठा फंसाया गया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि यदि भोले राजभर पहले से गिरफ्तार नहीं है तो अगले 60 दिनों तक उसे इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इस अवधि के दौरान उसे संबंधित निचली अदालत में समर्पण करना होगा। अदालत ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरोपी अदालत में पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले के समर्पण की खबर सुनकर रोई सौम्या-दूल्हा आजाद बिंद की बहन सौम्या 18 जून से कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी है। वह मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी बीच दोपहर में मीडिया के माध्यम से पता चला कि भोले राजभर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। ये खबर सुनते ही वह फूट-फूटकर खूब रोई। पिता सहित परिजनों ने सौम्या को ढांढ़स बंधाया।

दूल्हा हत्याकांड के आरोपियों में शामिल भोले राजभर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट और रासुका की कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों की संपत्ति के भी जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। - कुंवर अनुपम सिंह, एसपी,

भोला राजभर की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

भोला राजभर की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed