फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cough syrup case accused Bhola Prasad Yadav presented in jaunpur court and sent to Sonbhadra jail

Cough Syrup Case: सिर झुकाए, मुंह छिपाए कोर्ट में पहुंचा भोला जायसवाल, फिर भेजा गया सोनभद्र जेल

Tue, 23 Dec 2025 10:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 10:31 AM IST
सार

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार भोला प्रसाद जायसवाल को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भोला सिर झुकाए, मुंह छिपाए कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद उसे सोनभद्र जेल में भेज दिया गया। अब जौनपुर एसआईटी सोनभद्र जेल में जाकर पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
cough syrup case accused Bhola Prasad Yadav presented in jaunpur court and sent to Sonbhadra jail
चेहरा छुपाकर जाता भोला जायसवाल।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में गिरफ्तार भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस सोमवार को जौनपुर लाई। वह चेहरा छिपाए और सिर झुकाए हुए आया। यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट दशम संगीता गौतम की कोर्ट में उसे पेश किया गया। कोर्ट ने वारंट बी के तहत किए आवेदन को स्वीकार कर लिया, इसके बाद आरोपी को सोनभद्र जेल भेज दिया गया। जहां एसआईटी जौनपुर की टीम एक दो दिन में जाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


क्या है मामला
खाद्य एवं औषधि विभाग ने 21 नवंबर को शहर कोतवाली में शुभम जायसवाल के पिता भोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी जनपद के 12 मेडिकल फर्म संचालकों के अलावा शैली ट्रेडर्स रांची के मालिक वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ दर्ज की गई। 
विज्ञापन


ये है आरोप
आरोप है कि जनपद के फर्म संचालक शैली ट्रेडर्स से कागज पर 42.06 करोड़ रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप खरीदे। इसके बाद इन सिरप की बिक्री वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों में मेडिकल फर्मों को की गई। जबकि वास्तविकता में न कफ सिरप जनपद में आया और न ही इनकी बिक्री की गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक यह कफ सिरप बिहार, पश्चिम बंगल, झारखंड और बांग्लादेश भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र एसआईटी ने भोला प्रसाद को किया था गिरफ्तार

मामले में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिले स्तर पर एसआईटी का गठन किया। इसी बीच सोनभद्र एसआईटी ने भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में जौनपुर की एसआईटी ने वारंट बी के तहत आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया, इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में भोला प्रसाद जायसवाल को जौनपुर पेशी के लिए लायी।

इसे भी पढे़ं; नए साल में बच के: बधाई के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, बचने के लिए बरतें ये सावधानी
 
ट्रक नहीं, ऑटो के नंबर दर्शाए गए
ड्रग विभाग की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि मामले में कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद और बिक्री केवल कागजों में दर्शा गई है। जिन फर्मों के नाम पर लेन-देन दिखाया गया है, वे सभी फर्जी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दस्तावेजों में जिस ट्रक से सप्लाई दिखाई गई है, वह वास्तव में ट्रक नहीं बल्कि ऑटो और बाइक का नंबर हैं।
 
भीड़ के कारण दोपहर में नहीं हुई पेशी
कड़ी सुरक्षा के बीच में वज्र वाहन से करीब 12.30 बजे आरोपी भोला जायसवाल को पुलिस हिरासत में लाया गया, लेकिन भीड़ के कारण पेश नहीं की। कुछ समय के बाद पुलिस ने आरोपी को दूसरे गेट से अंदर लाकर पेशी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed