फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat Mata's cheer echoed in the tricolor yatra

तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयकारा

Sat, 27 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata's cheer echoed in the tricolor yatra
शाही पुल पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भारत माता और अमर शहीदों की झांकी पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का प्रारंभ अमर शहीद जिलाजीत यादव की माता उर्मिला देवी और जौनपुर के क्रांतिकारी दादा कुंज बिहारी के पुत्र रजनीश ने तिरंगा हाथ में लेकर किया। यात्रा में अमर क्रांतिकारियों के चित्र लगी झांकियां और भारत माता का रथ शामिल हुआ। यात्रा राज कालेज मैदान से शुरू होकर सुटहट्टी, कोतवाली ओलंदगंज होते हुए बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान अपार जनसमूह भारत माता का जयघोष करते हुए देशभक्ति गीतों के साथ भारत मां की वंदना करते हुए आगे बढ़ रहा था। तिरंगा यात्रा में जनपद के समस्त क्रांतिकारियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। तिरंगा यात्रा में आए समस्त क्षेत्र एवं नगरवासियों का आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शाही पुल पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद

शाही पुल पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed