फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhakiyu protested over the problems of farmers and submitted a memorandum

Jaunpur News: भाकियू ने किसानों की समस्यायों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested over the problems of farmers and submitted a memorandum
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान श्रमिक जन शक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्यायों को लेकर प्रदर्शन किया। मांग मंगवाने के लिए नारेबाजी किया। इस दौरान समस्याओं से संबंधित दो सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ सूर्यकांत पांडेय को सौंपकर निस्तारित करने की मांग की है। मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह पहुंच गई और किसानों की मांगों का समर्थन किया। मांगों में गांव सोंहासा में बनी सुलभ शौचालय की साफ-सफाई नियमित कराई जाए। जब से शौचालय बना है तब से साफ-सफाई नहीं होती। उस पर तैनात कर्मी भी कभी भी दिखाई नहीं देता है। मानदेय सहित उस पर नौ हजार रुपये प्रति माह खर्च होता है। जिसे प्रधान सेक्रेटरी मिल कर खा ले जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए। गांव छनेहता में स्थित गुप्ता बस्ती में नाली व इंटरलकिंग का निर्माण कराया जाए, ताकि जल निकासी व संपर्क मार्ग की समस्यायों से जूझ रहे लोगों को निजात मिल जाए। भाकियू जिलाध्यक्ष सीताराम पटेल ने कहा कि यदि मांगों के निराकरण में हीला हवाली की गई तो हम यूनियन के लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विजय शर्मा, सुभाष गुप्ता, सोनू गुप्ता, जय गुप्ता, मो आलम, राजेश, सरिता पटेल, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed