फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhakiu surrounded the SDM office and handed over the demand letter

भाकियू ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सौंप मांगपत्र

Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu surrounded the SDM office and handed over the demand letter
मीरगंज। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर भूमाफियाओं के खिलाफ घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इसमें सात सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम मछलीशहर ज्योति सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे 300 यूनिट बिजली फ्री बकाया माफ करने के वादे को पूरा करना चाहिए। सभी नहरों में पानी तत्काल छोड़ा जाना चाहिए। भूमाफिया द्वारा थाना मीरगंज के अंतर्गत ग्राम सेमरी में खेल का मैदान 1394 ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल खाली कराया जाए। तहसील दिवस पर दिए गए शिकायती पत्रों का निष्पक्ष निस्तारण होना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेश वर्मा, धर्मराज पटेल, खलील अहमद, विजय बहादुर गौतम, बाबूराम, जगदंबा प्रसाद गौड़, रामसनेही पटेल, रईस अहमद, मुल्लन राम, शारदा, सुनीता, चंद्रकला, अमरावती, सुषमा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed