{"_id":"6a9080ce788b8792e10c0dd3","slug":"bhadra-free-raksha-bandhan-auspicious-time-from-541-am-to-918-am-jaunpur-news-c-20-ali1005-1522387-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रा मुक्त रक्षाबंधन, सुबह 5:41 बजे से 9:18 बजे तक विशिष्ट मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रा मुक्त रक्षाबंधन, सुबह 5:41 बजे से 9:18 बजे तक विशिष्ट मुहूर्त
विज्ञापन
राखी की खरीददारी करते लोग। संवाद
जौनपुर।
श्रावण पूर्णिमा पर आज रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस बार एक दिन पहले ही यानी बृहस्पतिवार को ही भद्रा का साया खत्म हो गया। पूर्णिमा तिथि लगने के साढ़े नौ घंटे तक भद्राकाल रहा। इस बार 27 साल बाद 11 महायोग पर बहनें भाई को राखी बांधेंगी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का 5:41 बजे से 9:18 बजे तक विशिष्ट मुहूर्त है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा बांधेंगी। इस बार सूर्य और गुरु अपने उच्च राशि पर विशिष्ट योग बना रहे हैं। इसके चलते नए शुभ योग बन रहे हैं, जो फलदायी होगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष व प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा तिथि बृहस्पतिवार को सुबह 8:31 बजे लगी जो अगले दिन शुक्रवार को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। मगर उदया तिथि मान्य होने से रक्षाबंधन शुक्रवार को ही पूरा दिन मनाया जाएगा। वहीं, भद्रा पूर्णिमा शुरू होने के साथ रात में 8:54 बजे तक रहा। इसलिए रक्षाबंधन पर इसका कोई साया नहीं रहेगा।
शहर से गांव तक राखी, कपड़ों और मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व के लिए शहर से गांव तक के बाजारों में राखी, कपड़ों और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। बहनों ने भाईयों के लिए राखी खरीदा। वहीं, भाईयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदा।
11 हजार राखियों की हुई बुकिंग, 27 भेजे गए विदेश
प्रधान डाकघर जौनपुर अधीक्षक आरके चौहान ने बताया कि 11 हजार राखियों की बुकिंग हुई है। इस बार ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका एवं सऊदी अरब के लिए 27 राखियों की बुकिंग हुई।