फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhadohi man found dead in rented room in jaunpur murdered by beating his head

जौनपुर हत्या से सनसनी: किराए के कमरे में भदोही के शख्स का मिला शव, सिर कूचकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 18 Nov 2021 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Nov 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi man found dead in rented room in jaunpur murdered by beating his head
घटना के बाद मौके पर पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे भदोही जिले के एकौनी अभोली निवासी व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भदोही जिले के एकौनी अभोली निवासी सुरेश कुमार गौतम(42) पुत्र बेचन राम गौतम मीरपुर में रहता था। वह मीरगंज निवासी मोहम्मद मोबिन बीड़ी वाले की गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह मशीन घर में सोने चला गया।
विज्ञापन


सुबह बीड़ी डिलीवरी ले जाने के लिए मालिक मोहम्मद मोबिन द्वारा फोन किया गया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद मालिक का बेटा कमरे में पहुंचा तो स्तब्ध रह गया। उसने देखा कि सुरेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पिता और आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुट गई है। मौके पर सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह पहुंचे हैं। पुलिस ने कमरे को बंद करवा दिया है।

फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है। उधर मौके पर पहुंचे मृतक के साले व अमाई निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि रात आठ बजे उनकी बात हुई थी। तब वह टेंशन में थे। सुरेश का ननिहाल भटहर निवासी शीतला उर्फ झुलनी के यहां है। मृतक दो बेटे रोशन कुमार(20) सुनील कुमार(14) और दो बेटी कुसुम(19 ) और कंचन(17) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed