{"_id":"627ff25a19968e029609da3d","slug":"beyond-mercury-44-people-are-scorching-in-the-sultry-heat-jaunpur-news-vns6535691156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 44 के पार, उमस भरी गर्मी में झुलस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 44 के पार, उमस भरी गर्मी में झुलस रहे लोग
विज्ञापन
जौनपुर। कई दिनों के बाद मौसम ने फिर करवट लिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हवा का रुख बदलते ही फिर से झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों ने जीवन मुश्किल कर दिया है।
शुक्रवार को दिन भर लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल रहा। मौसम विज्ञानियों की माने तो पारा शुक्रवार 44 डिग्री को पार कर गया। आने वाले दिनों में लू की रफ्तार और बढ़ सकती है। झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है। पारा चढ़ने के साथ ही दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। 12 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया। 13 मई को भी पारा के 44 के आसपास रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक सप्ताह बाद मौसम का मिजाज फिर बदला है। बुधवार तक पुरवा हवा चलने के कारण उमस भरी गर्मी जरूर थी, लेकिन लू के थपेड़ों से राहत मिली थी। लेकिन बृहस्पतिवार से अचानक मौसम का रुख फिर बदल गया। दिन में झुलसाने वाली लू चलने के कारण लोग किसी तरह मुंह ढंककर बाहर निकल रहे थे।
ओपीडी में 986 मरीजों का हुआ इलाज
जौनपुर। शनिवार को सुबह से ही ओपीडी में दबाव रहा। धूप से बचने के लिए सुबह ही अस्पताल मरीजों से पट गया। दो बजे तक 986 मरीजों ने इलाज कराया। इससे पहले बृहस्पतिवार को 857, बुधवार को 845, मंगलवार को 836, सोमवार को 978 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। मरीजों के दबाव के कारण ओपीडी दो बजे के बाद तक चलती रही।
विज्ञापन
16 मई को हो सकती है बूंदाबांदी
जौनपुर। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आगामी 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया का कहना है कि 16 मई को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बादल साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 35 से 41 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 24 से 28 रहेगी। हवा की गति 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब दिशा की ओर चलने का अनुमान है।