फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Betrayal of employer's trust: Collection agent conspires with friend to stage a robbery and embezzle 68,000.

Jaunpur News: मालिक के भरोसे का कत्ल, 68 हजार हड़पने के लिए कलेक्शन एजेंट ने दोस्त के साथ रची लूट की कहानी

Sun, 19 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Betrayal of employer's trust: Collection agent conspires with friend to stage a robbery and embezzle 68,000.
जौनपुर। रुपये देख लालच में आकर दो दोस्तों ने मालिक के विश्वास का गला घोंटा और 68840 रुपये लूट की झूठी कहानी गढ़कर रुपये का गबन कर लिया। सच्चाई सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने गबन की गई पूरी रकम बरामद कर ली है। लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में विकास यादव और अलकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम डायल-112 पर सूचना मिली कि भंडारी अंडरपास के पास एक कलेक्शन एजेंट से लगभग एक लाख रुपये की लूट हो गई है। सूचना मिलते ही थाना लाइनबाजार और थाना कोतवाली की पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। सीओ सिटी के मुताबिक विशाल कुमार जायसवाल ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर विकास यादव उनके मरदानपुर स्थित बैटरी दुकान पर काम करता था। साथ ही लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर आदमपुर स्थित उनकी देशी शराब की दुकान से बिक्री के रुपये उनके घर पहुंचाता था। इसके बदले उसे नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी विकास दुकान से बिक्री के 68,840 रुपये लेकर निकला था। बाद में उसने लूट की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लूट की सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट से भी गहन पूछताछ कर बयान लिए गए। उन्होंने देर रात तक घटना की जांच की और पाया कि यह स्थान भारी ट्रैफिक वाला और दिन के उजाले में था। ऐसी जगह पर लूट की घटना होना असंभव था। कड़ाई से पूछताछ करने पर विकास यादव ने रुपये हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रचने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विकास की निशानदेही पर गबन किए गए 68,840 रुपये बरामद कर लिए। इस मामले में विकास के साथ उसके गांव के ही अलकेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अलकेश ने पूरी साजिश में विकास का साथ दिया था। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed