फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Before her death, the married woman made a video and sent it to her nephew

Jaunpur News: मौत से पहले विवाहिता ने वीडियो बनाकर भांजे को भेजा

Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Before her death, the married woman made a video and sent it to her nephew
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने मरने के पहले अपना एक वीडियो बना कर भांजे को भेजा। ये वीडियो वायरल हो गया है वीडियो में उसने अपने पति पर तीन लोगों के साथ मिलकर उसे लोटे में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरावां गांव निवासी रीना गौतम (33) ने मौत के पहले अपना एक वीडियो बनाकर अपनी बहन के लड़के अमन निवासी मेहंदी मनसिल को भेजा था। मृतका वीडियो में ये कहते हुए दिख रही है कि उसके पति का दूसरी औरत से नाजायज संबंध है। पति ने तीन लोगों के साथ मिलकर एक लोटे में जहर घोलकर उसे पिला दिया है। इस कारण उसकी तबीयत धीरे-धीरे खराब हो रही है। उधर, मोबाइल पर वीडियो देखकर बहन का लड़का लगभग तीन बजे सरावां पहुंचा तो महिला की मौत हो चुकी थी। अमन ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। कुछ देर बाद मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके वालों ने कोतवाली मछलीशहर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे तक महिला की मौत हो चुकी थी। घर में उसकी लाश पड़ी थी। मछलीशहर कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed