फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   B.Ed Joint Entrance Examination will be held at 56 centers in the district

Jaunpur News: जिले के 56 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Fri, 09 Jun 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
B.Ed Joint Entrance Examination will be held at 56 centers in the district
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले के 56 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में 21426 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए 27 केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) लगाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सभी केंद्रोंं पर विश्वविद्यालय के दो प्रतिनिधि लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अमृतलाल परीक्षा के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सुचितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराएं। 30 जून को परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा के नियमों का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में परीक्षा से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपने केंद्र पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। सभी केंद्रों पर सीसी टीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed