{"_id":"67da63c44470eab6b70a9310","slug":"bdc-will-vote-again-today-atmosphere-heated-again-due-to-no-confidence-motion-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : आज फिर बीडीसी करेंगे मतदान, अविश्वास प्रस्ताव के चलते फिर गरमाया माहौल, सुरक्षा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : आज फिर बीडीसी करेंगे मतदान, अविश्वास प्रस्ताव के चलते फिर गरमाया माहौल, सुरक्षा तैनात
Wed, 19 Mar 2025 11:57 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:57 AM IST
सार
जौनपुर में आज बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। इसे देखते हुए कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। बता दें कि पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विमलेश यादव के सिर पर जीत की पगड़ी बंधी थी।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गौराबादशाहपुर क्षेत्र पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बीडीसी आज मतदान करेंगे। जिसके चलते चुनावी माहौल काफी गर्म है बिकास खंड के पास गौराबादशाहपुर , रामपुर , कोतवाली ,समेत काफी मात्रा में पुलिस और पीएससी के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वर्तमान प्रमुख विमलेश यादव की माने तो प्रसासन उनके समर्थकों को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। वही विपक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मजबूती से अपने साथ होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
पूर्व में हुए चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार नीलम पाल उपविजेता थी और सपा उम्मीदवार विमलेश यादव के सिर पर जीत की पगड़ी बंधी थी। माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
विज्ञापन