फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Basement of City Hospital sealed, notice to 3 hospitals and 1 coaching center

Jaunpur News: सिटी हॉस्पिटल का बेसमेंट सील, 3 अस्पतालों और 1 कोचिंग सेंटर को नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Basement of City Hospital sealed, notice to 3 hospitals and 1 coaching center
मछलीशहर नगर के अस्पताल में जांच पड़ताल करती प्रशासनिक टीम।-स्वास्थ्य विभाग
मछलीशहर। प्रदेश में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हो रहे संस्थानों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने नगर के दस अस्पतालों और एक कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान टीम ने संस्थानों के पंजीकरण से लेकर सुरक्षा मानकों व फायर सेफ्टी को बारीकी से परखा। नियमों की धज्जियां उड़ाने पर टीम ने एक बड़े हॉस्पिटल का बेसमेंट सील कर दिया, जबकि तीन अन्य अस्पतालों व एक कोचिंग संस्थान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में एसडीएम अजय उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अजय सिंह के साथ चुंगी चौराहे पर स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुंचे। वहां बेसमेंट में ओटी और ओपीडी चलती मिली। टीम ने बेसमेंट सील करने के साथ बेसमेंट में अस्पताल चलाने को बताने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बगल स्थित कलावती हॉस्पिटल आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने का पंजीकरण हुआ है, लेकिन एलोपैथ में इलाज किया जा रहा था। उनको भी अंग्रेजी दवा लिखने के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


बेसमेंट में खुला था मेडिकल स्टोर और कंप्यूटर सेंटर
इसके बाद टीम अपोलो हॉस्पिटल पहुंची। यहां बेसमेंट के भीतर मेडिकल स्टोर चलता पाया गया। उन्हें भी अवैध रूप से बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग करने पर नोटिस दिया गया। कार्रवाई का यह हंटर सिर्फ अस्पतालों तक ही सीमित नहीं रहा। उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास तहसील वाली गली में संचालित एपीसीएस कंप्यूटर सेंटर की कक्षाएं भी बेसमेंट में चलती पाई गईं। टीम ने छात्रों की सुरक्षा को ताक पर रखने के लिए संचालक को कड़ी हिदायत देते हुए सेंटर बंद करने का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में कुछ के कागजात मिले दुरुस्त, कुछ मिले बंद
निरीक्षण के दौरान मीरपुर तिराहे पर स्थित ''कमला हॉस्पिटल'' और ''लालती हॉस्पिटल'' का बेसमेंट पूरी तरह खाली और सभी दस्तावेज वैध पाए गए। वहीं, बगल में स्थित ''जय मां सरस्वती हॉस्पिटल'' टीम के पहुंचने से पहले ही बंद मिला। इसके अलावा टीम ने सिंह नेत्रालय, कृष्णा हॉस्पिटल, मां विद्यावती हॉस्पिटल और एसआर हॉस्पिटल का भी सघन निरीक्षण किया।

तहसील क्षेत्र में किसी भी सूरत में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अगले चरण में बिना पंजीकरण के गुपचुप तरीके से चल रहे क्लीनिक, अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कर उन्हें सील किया जाएगा।
डॉ. अजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed