Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bar code containing identity card will be issued for room inspectors

Jaunpur News: कक्ष निरीक्षकों के लिए जारी होगा बार कोड युक्त पहचान पत्र

Sun, 14 Jan 2024 01:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:29 PM IST
विज्ञापन
Bar code containing identity card will be issued for room inspectors
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा सचिव ने भी डीआईओएस को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर चल रही तैयारी का निरीक्षण करें। जिन केंद्रों पर तैयारी अभी पूरी नहीं हुई है उसे जल्द पूरा कराने का निर्देश दें। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए बारकोड युक्त पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर दिन एक क्षेत्र में केंद्रों की जांच की जा रही है। सचिव को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है उन्हें ऑनलाइन पहचान पत्र भी जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने 20 फीसदी अतिरिक्त पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया है। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की अलग से ड्यूटी लगाई जा सकेगी। बार कोड पर शिक्षक का पूरा डिटेल दर्ज रहेगा। बोर्ड परीक्षा में इस बार एक लाख 61 हजार 789 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल में 84 हजार 570 व इंटर में 77 हजार 219 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 239 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 14 राजकीय कालेज, 132 वित्तपोषित कालेज व 75 वित्तविहीन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस द्वारा हर रोज चार से पांच केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा केेंद्रों पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परीक्षा में पारदर्शिता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों के लिए बार कोडयुक्त पहचान पत्र भी जारी किया गया है। -राजीव रंजन मिश्र, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed