{"_id":"683f38cdba23171d1201a6dc","slug":"banned-animals-should-not-be-sacrificed-on-bakrid-dm-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-135312-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए : डीएम
विज्ञापन
गंगा दशहरा और बकरीद को देखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई।
इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बकरीद के दिन सभी ईदगाहों में सफाई कराएं। जनपद में बर्ड फ्लू संक्रमण फैल सकता है। कही भी खुले में मांस की बिक्री न होने दें। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांस की बिक्री करने वालों के साथ बैठक अवश्य कर लें।
कहा कि पर किसी भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। पूर्व में निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। कुर्बानी के उपरांत अवशेष के निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था करें। कहा कि नमाज परंपरागत स्थलों पर पढ़ी जाएं। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। आदेश का पालन न करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करें।
विज्ञापन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी ने गोमती नदी में जलकुंभी की सफाई कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह से कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सक व एंबुलेंस उपलब्ध रहे।
पुलिस अधीक्षक डाॅ.कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस विभाग ने सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली है। गोकशी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि पुरानी परंपरा से हटकर कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ ध्रुव खाडिया, जाॅइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह उपस्थित रहे।
मस्जिदों व ईंदगाहों के अंदर ही पढ़ी जाएगी ईद की नमाज : शाहगंज। कोतवाली परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मस्जिदों और ईंदगाहों के अंदर ही जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ने पर होगी कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें कहा कि कुर्बानी केवल घरों या निर्धारित निजी परिसरों में की जाए।