{"_id":"5e52c8e38ebc3ef3eb738654","slug":"bank-manager-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-jaunpur-news-vns51243492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मछलीशहर। सड़क दुर्घटना में घायल खजुरहट गांव निवासी बैंक मैनेजर जय प्रकाश की लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई।घटना में घायल मां की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि घायल बेटी का इलाज अभी भी चल रहा है।
खजुरहट गांव निवासी जयप्रकाश (58) काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वे 14 फरवरी को अपनी मां भगवंती देवी (80) और पुत्री कुसुम (25) के साथ प्रयागराज मां के इलाज के लिये कार से गए थे।उसी दिन रात को प्रयागराज से घर वापस आ रहे थे।बैंक प्रबंधक ही वाहन चला रहे थे।वह पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अगल बगल के लोगों ने एंबुलेंस से कार सवार तीनों घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक मां भगवंती देवी को मृत घोषित कर दिया।
जय प्रकाश एवं बेटी कुसुम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जय प्रकाश व कुसुम को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय प्रयागराज लेकर चले गए, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा था। जय प्रकाश की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया था, जहां रविवार की भोर में 4बजे के करीब जयप्रकाश की मौत हो गयी हैं। घटना में घायल बेटी कुसुम का अभी इलाज चल रहा है।मृतक की दो बेटियां व एक लड़का है, जो पिता की मौत से अनाथ हो गये।