फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bank manager had withdrawn Rs 41 lakh from Madiyahun branch

बैंक प्रबंधक ने मड़ियाहूं शाखा से निकाले गए थे 41 लाख रुपये..

Thu, 10 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bank manager had withdrawn Rs 41 lakh from Madiyahun branch
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव के समीप बैंक प्रबंधक की हत्या के बाद 41 लाख रुपये लूटने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधक ने 41 लाख रुपये पीएनबी की मड़ियाहूं शाखा से निकाले थे। इस मामले के तार जौनपुर से जुड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह ही पीएनबी के अधिकारियों ने मड़ियाहूं पहुंचकर छानबीन की। बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फिलहाल अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। उधर, सुबह राजेपुर त्रिमुहानी घाट पर गोमती नदी के किनारे बैंक प्रबंधक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसियां गांव निवासी फूलचंद राम (45) पंजाब नेशनल बैंक की करखियांव (पिंडरा) शाखा में प्रबंधक थे। शाम पांच बजे वह चालक संजय और साथी सुनील के साथ स्कार्पियो में सवार होकर बैंक से बाबतपुर के लिए निकले थे। रास्ते में कैथोली गांव के समीप स्कार्पियो रुकी और यहां एक अन्य स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे। प्रबंधक के इशारा करने पर दूसरी स्कार्पियो में सवार दो युवक गाड़ी में आकर बैठ गए। इसके बाद गाड़ी यू टर्न लेते हुए जौनपुर की ओर मुड़ गई। पिंडराई गांव के पास दूसरी स्कार्पियो में सवार लोगों ने ओवरटेक कर प्रबंधक की गाड़ी को रोक दिया। पहले से ही गाड़ी में सवार एक युवक ने प्रबंधक के गले में गोली मार दी। स्कार्पियो में रखे रुपये से भरा एक थैला लेकर वह फरार हो गए। इस थैले में 41 लाख रुपये थे। बैंक अधिकारियों की छानबीन के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि 41 लाख रुपये जौनपुर के मड़ियाहूं स्थित पीएनबी शाखा से निकाला गया था। बृहस्पतिवार को वाराणसी के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बैंक की टीम मड़ियाहूं पहुंची। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मड़ियाहूं शाखा प्रबंधक दीपक कुमार से जानकारी ली। बातचीत में प्रवीण कुमार सिंह ने मड़ियाहूं शाखा से 41 लाख रुपये निकालने की पुष्टि की। यह रुपये दिन में 11 से 12 बजे के बीच निकाले गए थे। इस मामले में अन्य किसी तरह की जानकारी देने में उन्होंने असमर्थता जताई। अब मड़ियाहूं शाखा से दिन में ही रुपये निकालने और शाम पांच बजे हत्या होने के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम मामले को कई एंगल से देख रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि प्रबंधक पर मड़ियाहूं से ही नजर रखा जा रहा था।
विज्ञापन

---
अपहरण कर हुई पति की हत्या
जलालपुर। थाना क्षेत्र के कुसियां गांव निवासी बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या के बाद पत्नी ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी बिंदु गौतम का कहना था कि जिस स्कार्पियो में फूलचंद की हत्या हुई, वह बुधवार को सुबह उन्हें घर से लेने भी आई थी। साजिश के तहत पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed