फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bahubali Dhananjay Singh said on opposition party candidates of lok sabha election

Dhananjay Singh: 58 दिन बाद घर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पत्नी श्रीकला के चुनाव लड़ने पर कही ये बात

Thu, 02 May 2024 08:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 02 May 2024 08:52 PM IST
सार

Dhananjay Singh Jaunpur: पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली जेल से गुरुवार को जौनपुर स्थित घर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जौनपुर की जनता का आभार जताया। 

विज्ञापन
Bahubali Dhananjay Singh said on opposition party candidates of lok sabha election
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह 58 दिन बाद जेल से रिहा होने के बाद गुरुवार को जौनपुर जिले के कालीकुत्ती स्थित अपने आवास पहुंचे। समर्थकों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। आवास पहुंच कर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाथी से सिर्फ उनको फायदा नहीं बल्कि उनके समर्थकों से हाथी को भी फायदा है। उन्होंने सपा और भाजपा के प्रत्याशियों को बाहरी बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं का जौनपुर की जनता से कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन


धनंजय सिंह ने कहा कि वो चुनाव न लड़ने पाएं इसलिए उनके खिलाफ घेराबंदी की गई। ऐसे साल 2002-03 में भी हुआ था। उस समय भी उनके खिलाफ एक महीने में 10 से 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा और भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को बाहरी बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने की पत्नी श्रीकला सिंह की सराहना

Bahubali Dhananjay Singh said on opposition party candidates of lok sabha election
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि जौनपुर शहर की राजनीति तीन किलोमीटर की है। जबकि जिला 100 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। दोनों नेताओं का जनता से कोई सरोकार नहीं है। अपनी पत्नी श्रीकला सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इतनी चुनौतियों में भी उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया, यह काबिले तारीफ है। श्रीकला राजनीति में कोई नई नहीं हैं, वो पिछले तीन वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल भी पहले की अपेक्षा अच्छा चल रहा है। 

धनंजय ने कहा कि जिस मामले में उन्हें सजा हुई उसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि उस संस्था का काम कैसा है, यह सबके सामने है। उन्होंने जौनपुर की जनता और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed