फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur will be the first park in the district to have badminton, volleyball, wrestling and yoga courts.

Jaunpur News: बदलापुर में बनेगा जिले के पहला पार्क, जहां होंगे बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती और योगा कोर्ट

Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Badlapur will be the first park in the district to have badminton, volleyball, wrestling and yoga courts.
बदलापुर। नगर पंचायत बदलापुर के वार्ड संख्या एक भलुआही के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। कस्बे में 47.62 लाख रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक पार्क का निर्माण होने जा रहा है। इस पार्क के बनने के बाद नगरवासियों को जिम के लिए न तो पैसे खर्च करने होंगे और न ही खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कहीं दूर जाना पड़ेगा। नगर पंचायत बनने के बाद से ही स्थानीय स्तर पर एक सुव्यवस्थित पार्क की मांग की जा रही थी। प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस पार्क में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल और गार्ड रूम के साथ-साथ महिला व पुरुषों के लिए अलग शौचालय और चेंजिंग रूम की सुविधा होगी। यह जिले का पहला ऐसा पार्क होगा, जहां खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, कुश्ती कोर्ट और योगा कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा रनिंग ट्रैक, ओपन जिम, पौधरोपण और प्रकाश की भी व्यवस्था होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि नगर के सुनियोजित विकास और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए पार्क का निर्माण बेहद जरूरी है। इसके लिए 47.62 लाख रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जौनपुर शहर हो या पूरा जिला, कहीं भी ऐसा पार्क अब तक नहीं है। शहर में स्थित लोहिया पार्क में सिर्फ जिम उपकरण लगे हैं जिस पर लोग व्यायाम करते हैं। बदलापुर में इस पार्क के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed