फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bad company led him into the world of crime, leaving the village in mournful silence

Jaunpur News: गलत संगत से अपराध जगत में रख दिया पैर, गांव में मातमी सन्नाटा

Mon, 25 May 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bad company led him into the world of crime, leaving the village in mournful silence
मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव की फाइल फोटो। सोशल मीडिया
खेतासराय (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार सुबह आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश रवि यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत की खबर से सन्नाटा पसर गया। रानीमऊ के पास निर्माणाधीन हाईवे पर तड़के हुई इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही रवि के परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसका बड़ा भाई दीपक बदहवास होकर घर पहुंचा, जबकि आसपास के ग्रामीण भी शोक संतप्त परिवार को संभालने जुटे। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा रवि कभी अपने माता-पिता की उम्मीदों का केंद्र और सबका लाडला था। उसके पिता कमलेश यादव गांव में किराने की दुकान चलाते थे और फिलहाल जेल में बंद हैं। मां अमरावती देवी गृहिणी हैं, जबकि दूसरा भाई कुलदीप और बहन वंदना पढ़ाई कर रहे हैं। बड़ा भाई दीपक सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। ग्रामीणों के अनुसार, रवि ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई सिद्दीकपुर और इंटरमीडिएट सफीपुर से की थी। किशोरावस्था में गलत संगत में पड़ने के कारण वह अपराध की दुनिया में चला गया। वह कम बोलता था और अक्सर गांव से बाहर रहता था। पिछले तीन-चार वर्षों से मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में उसका नाम आने लगा था, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका था। परिजनों द्वारा उसकी शुरुआती छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ा। अपराध की चमक-दमक के दलदल में धंसकर वह एक लाख का इनामी अपराधी बन गया। जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों और सपनों के साथ पाला था, अपराध के रास्ते पर जाकर उसका ऐसा खौफनाक अंत होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव की फाइल फोटो। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed