फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bachcha paida na hone par patnee ko maara chaakoo...

बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को मारा चाकू...

Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bachcha paida na hone par patnee ko maara chaakoo...
बरसठी। थाना क्षेत्र के कटवार आदमपुर गांव में पति ने पत्नी को चाकू मार दिया। हाथ में चाकू लगने से जख्मी महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मायके से दहेज न लाने और बच्चा नहीं होने का उलाहना देकर प्रताड़ित करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के जंघई अलापुर निवासी रेखा देवी की शादी कटवार आदमपुर के उमेश यादव से हुई है। रेखा देवी ने शुक्रवार को बरसठी थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति उमेश यादव बार-बार दहेज की मांग करता है। शादी के पांच वर्ष बाद भी बच्चे नहीं होने का उलाहना देकर मारता पीटता है। शुक्रवार की सुबह भी इन्हीं बातों को लेकर उमेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। संयोग से चाकू पेट की जगह हाथ पर लगा। पुलिस ने घायल रेखा का सीएचसी बरसठी में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed