फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Baby dies during delivery, doctor accused of negligence

Jaunpur News: प्रसव के दौरान शिशु की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baby dies during delivery, doctor accused of negligence
जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रेहटी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही पूर्वक आपरेशन करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार जगापुर गांव निवासी राजू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बहन नीतू यादव को बृहस्पतिवार शाम छह बजे घर पर प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी रेहटी ले जाया गया। वहां तैनात स्टाफ नर्स इंजेक्शन लगाकर मरीज को पानी चढ़ाने लगी लेकिन हालत गंभीर होने पर पास में स्थित परवीन हॉस्पिटल भेज दिया। वहां डाॅ. अकील अहमद ने मरीज की हालत खराब देखते हुए भी ऑपरेशन कर दिया। हम लोगों को शिशु दिया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने कहा कि शिशु को अन्य अस्पताल में दिखावा लीजिए, जब हम दूसरे अस्पताल ले गए तो वहां भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं डाक्टर अकील अहमद का कहना है कि हमारे यहां मरीज आया तो उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों के कहने पर हमने इलाज शुरू किया। महिला प्रसूति विशेषज्ञ को बुलाकर आपरेशन किया गया। इस दौरान शिशु मृत पाया गया। प्रसूता का इलाज हमारे हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रसूता के भाई राजू यादव ने चिकित्सक पर लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। सीएचसी के अधीक्षक डा.आलोक सिंह ने कहा कि परिजनों ने स्टाफ नर्स पर प्राइवेट अस्पताल भेजने का आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed