फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Baba Bholenath's marriage today, decorated pagoda

बाबा भोलेनाथ का विवाह आज, सज गए शिवालय

Wed, 10 Mar 2021 07:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Baba Bholenath's marriage today, decorated pagoda
मछलीशहर क्षेत्र के दियावां महादेव मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर साफ सफाई करते पुजारी। ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शिव और शक्ति के मिलन के पर्व महाशिवरात्रि की तैयारियों को बुधवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। पूरे दिन मंदिरों की सफाई और साज-सज्जा का काम चलता रहा। फल, फूल और पूजन सामग्री की दुकान सजाने वाले भी अपनी तैयारी में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को भोर से ही शिवालयों में आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सभी प्रमुख स्थलों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शहर के सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर, चौकियां स्थित मां शीतला धाम, मैहर देवी मंदिर, पांचों शिवाला, श्री गौरी-शंकर धाम सुजानगंज, लंबोदर नाथ मंदिर, शाहीनाथ मंदिर शंभूगंज समेत अन्य शिवालयों में दर्शन पूजन की तैयारी में आयोजक जुटे रहे। जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस बार शिव बरात निकालने की अनुमति न मिलने से मायूस आयोजक शिव विवाह को ही भव्य रूप देने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सतहरिया: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुंगराबादशाहपुर नगर के पुरानी सब्जी मंडी में स्थित शिवमंदिर की रंगाई, पुताई और संजाने में आयोजक जुटे रहे। सैकड़ों वर्ष पुराना यह मंदिर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था का केंद्र है। पंवारा निवासी पेंटर मनोज, शेखर अपने सहयोगी चंदन और शिवकुमार के साथ मंदिर परिसर को आकर्षक चित्रों से संजाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
त्रिलोचन महादेव मंदिर में उमड़ती है भीड़
जलालपुर। महाशिवरात्रि को लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर बुधवार को ही सजा दिया गया। साफ-सफाई के बाद पूरे परिसर को विद्युत झालरों से सजाया गया है। यहां दर्शन-पूजन के जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भक्तों की अटूट आस्था के केंद्र इस मंदिर का पौराणिक महत्व है। यहां शिवलिंग स्वयंभू हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि तीसरी नेत्र खोलकर बाबा भोले शंकर ने यहीं पर भस्मासुर को भष्म किया था। यहां शिवलिंग नहीं है। अपितु उस पर पूरा चेहरा, आंख, मुंह, नाक आदि बने हुए हैं। शिवलिंग उत्तर दिशा में पीछे झुका है। मंदिर के पूरब दिशा में ऐतिहासिक कुंड है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से बुखार और चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है। मुख्य पुजारी सोनू गिरी और मुरलीधर गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए मंदिर का कपाट भोर में तीन बजे खोल दिया जाएगा।
--
इनसेट
भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु
जौनपुर। शाही पुल के गोपी घाट स्थित बाबा गोमतेश्वर महादेव मंदिर में श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महाशिवरात्रि के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। सूरज निषाद ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा का विशेष पूजन एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया है। रात्रि में भजन गायन होगा। बोलबम कांवरिया संघ के सुरेश सोनकर, कैलाश निषाद, आदित्य चौधरी, प्रदीप तिवारी, रितेश जायसवाल, अशोक निषाद, सूर्य नारायण पंडा, लक्ष्मण बेनवंशी, चंदन निषाद, रवींद्र निषाद, विष्णु सेठ, उमेश यादव, विजय प्रसाद त्रिपाठी आदि सक्रिय रहे।
----
गाजे-बाजे संग निकली शोभायात्रा
रामपुर। क्षेत्र के (नेवादा) भानापुर स्थित परमहंस आश्रम पर बुधवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा भरथीपुर, रामपुर, कोटिगांव आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: आश्रम पर पहुंची। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वादश ज्योर्तिलिंग की स्थापना की जाएगी। 11 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

--
शिव का आध्यात्मिक रहस्य बताया
खेतासराय। महाशिवरात्रि का पर्व सृष्टि के रचयिता और सर्व धर्मात्माओं के परम पिता शिव के भारत भूमि पर होने वाले दिव्य अवतरण का यादगार दिवस है। यह बातें मंगलवार की शाम नगर में ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजयोगिनी आरती ने कहा। उन्होंने कहा कि हमें शिवरात्रि का आयोजन करते समय जीवन की बुराइयों और कमियों को भगवान भोलेनाथ के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खेतासराय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सभासद जगदंबा पांडेय, कमलेश कुमार, ऊषा मौर्य, किशोरी लाल गुप्त आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अशेष उपाध्याय ने किया।
----

सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम पर साफ सफाई करते लोग। संवाद

सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम पर साफ सफाई करते लोग। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed