फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BA student murdered by slitting her throat over love affair

Jaunpur News: प्रेम संबंध में बीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या

Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
BA student murdered by slitting her throat over love affair
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा में मंगलवार की रात घर से 100 मीटर की दूरी पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 22 वर्षीय रुचि (रोशनी) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की छोटी बहन का आरोप है कि उसके पड़ोस के गांव निवासी अमित सरोज ने धारधार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। एसपी डाॅ. कौस्तुभ के मुताबिक प्रेम संबंध में हत्या हुई है। इस मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर ग्रामसभा निवासी बृजभूषण गौतम की 22 वर्षीय बेटी रुचि (रोशनी) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह रात करीब 8:30 बजे शौच के लिए घर के पीछे खेत की तरफ गई। घर आने में देर होने पर उसकी छोटी बहन स्वाति उसे ढूंढने निकली। रुचि के भाई विकास कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक स्वाति घर से 100 मीटर खोजते हुए आगे गई तो उसकी नजर धान के खेत में पड़ोसी ग्रामसभा नरहरपुर निवासी अमित सरोज पर पड़ी। वह रुचि का अपने धान की खेत में धारदार हथियार से गला रेत रहा था। यह देख स्वाति रोते हुए अपने घर दौड़कर आई और घटना की जानकारी दी। घर के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग चुका था और रुचि मृत पड़ी थी। रात में घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय को दी गई। हत्या की खबर मिलते ही एसपी डाॅ. कौस्तुभ और सीओ बदलापुर विवेक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी मृतका के परिवार वालों से भी मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिए। फॉरेंसिक टीम भी रात में घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा करने में जुटी रही। एसपी ने बताया कि घटना प्रेम संबंध में हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed