फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BA second year pedagogy exam to be held in second shift canceled

दूसरे पाली में होने वाली बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई रद्द

Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BA second year pedagogy exam to be held in second shift canceled
करंजाकला। वीरबहादुर विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में शनिवार को दूसरे पाली में होने वाली बीए द्वितीय वर्ष की शिक्षा शास्त्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इसके पीछे का कारण नहीं बता रहा। उधर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित मुख्य परीक्षा से संबद्ध चारों जनपद के सभी महाविद्यालयों में शनिवार को बीए द्वितीय वर्ष के दूसरे पाली में होने वाली शिक्षा शास्त्र की परीक्षा होनी थी, लेकिन यह परीक्षा दोपहर 11 बजे रद्द कर दी गई। उधर इसकी जानकारी परीक्षार्थियों को नहीं हो पाई थी। अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे, जहां उनको परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मायूस होकर वापस लौट आए। परीक्षा नियंत्रक डीएन सिंह का कहना है कि किसी अपरिहार्य कारणों से शनिवार को दूसरे पाली में होले वाली बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षा शास्त्र की परीक्षा को रद्द किया गया है, जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति ने दिया समुचित पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश : करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने शनिवार को दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश प्रबंधन को दिया। विश्व विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार को सुबह की पाली में स्नातकोत्तर हिंदी व मनोविज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने अब्दुल अजीज अंसारी मजडीहा शाहगंज व फरीदुलहक मेमोरियल महाविद्यालय शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग आदि की जांच की। केंद्र व्यवस्थापक से कोविड-19 के नियमों का पालन कराने और पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुलपति के निजी सहायक डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed