फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   B.Ed entrance exam in July

यूपीः बीएड प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराने की तैयारी, सभी जिलों में बनाए जाएंगे केंद्र

Sun, 21 Jun 2020 06:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam in July
परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराने की तैयारी है। जुलाई में किसी भी रविवार को परीक्षा कराई जा सकती है। मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राजेंद्र तिवारी ने पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर को को पत्र भेजकर प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रवेश परीक्षा सभी जिलो में कराई जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं 30 जून के बाद शुरू कराने का निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन राज्य एंव निजी विश्वविद्यालय अपनी कोई परीक्षाएं आयोजित नहीं करेगें। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर संस्थान की ओर से पर्याप्त सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश द्वार पर ही सभी छात्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तैनात शिक्षकों एंव शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्रों के प्रवेश के समय थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी। फेस कवर का पालन किया जाए, परीक्षा केंद्रो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए। छात्रों के आवागमन को कम करने के लिए तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed