फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Away from the red mark on Dighia Nala, the Saryu ...

Jaunpur News: डिघिया नाले पर लाल निशान से 0.3 सेमी दूर सरयू

Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Away from the red mark on Dighia Nala, the Saryu ...
12 सगड़ी तहसील के सहबदिया में कटान रोकने के लिए नदी में बंबू क्रेट डालते श्रमिक। संवाद
लगातार नेपाल से पानी छोड़े जाने से सरयू के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। शनिवार को लगातार चौथे दिन 16 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा। डिघिया नाले पर जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है। यहां लाल निशान 70.40 मीटर के सापेक्ष जलस्तर 70.37 मीटर पर बना हुआ है।
विज्ञापन

इससे सगड़ी तहसील के उत्तर हाजीपुर, चक्की, देवाराखास राजा, बांका, बुढ़न पट्टी, मानिकपुर, साहडीह, सनौरा, अजगरा, मगर्वी आदि करीब एक दर्जन गांव के लोग दहशत में है। नदी की उफनती लहरें सहबदिया और बरामदपुर गांव के पास तेजी से कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

अचलनगर के पास गरीब दुबे व आंचल सिंह के खेतों के सामने नदी तेजी से कटान कर रही है। वहीं सहबदिया और टेकनपुर के बरामदपुर गांव के सामने भी कटान का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सहबदिया गांव में बाढ़ खंड का परखूपाइन नदी में समा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहबदिया गांव के गया, कुंदन, कुल्लू, जगदीश, इंदल, संतलाल, नंदलाल और संत विजय सहित कई किसानों की लगभग एक बीघा से अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। वहीं, टेकनपुर के बरामदपुर गांव के सामने भी राजेश, मुनीब आदि किसानों की जमीन नदी की कटान की चपेट में आ रही है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता रामानंद ने बताया कि डैंपनर के आगे यह कार्य कराया जा रहा है और यह तकनीक कटान रोकने में काफी उपयोगी साबित हो रही है।

सहबदिया गांव में 15 स्थानों पर बंबू क्रेट लगाया जाना है, जिसमें अब तक 9 स्थानों पर कार्य पूरा हो चुका है। 250 से 300 बोरी मिट्टी या बालू भरकर नदी के किनारे स्थापित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed