फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   awarness for casting the vote

शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

Sun, 19 Feb 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
awarness for casting the vote
बदलापुर में वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित करते एसडीएम।
बदलापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर में शनिवार को वरिष्ठ मतदाता अपने सम्मान से अभिभूत हुए। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने और कराने का संकल्प लिया।  अमर उजाला एवं जिला प्रशासन के साझा पहल पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह बदलापुर विधानसभा में आयोजित किया गया। जिसमें 339 बूथों पर एक महिला, एक पुरुष मतदाता और तहसील मुख्यालय पर तकरीबन 300 से अधिक वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में सम्मान पाकर वरिष्ठ  मतदाताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह को विधानसभा प्रेक्षक शुभ्रा वर्मा ने कहा कि आठ मार्च के मतदान जैसे महापर्व पर आप सब पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें। एसडीएम डा. विश्राम ने कहा कि वोट का प्रतिशत जितना ज्यादा होगा हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप का अधिकार वोट देना है परंतु आप का पुनीत कर्तव्य भी है कि आप वोट दिलवाने के लिए परिवार, पड़ोस तथा सभी मतदाताओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन


 समारोह को अवकाश प्राप्त  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सूर्यभूषण तिवारी ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन रामगुन मिश्रा ने किया। समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह तथा जादूगर राजेश कुमार एडवोकेट ने अपनी कला के माध्यम से बुजुर्ग मतदाताओं में शतप्रतिशत मतदान करने तथा मतदान  करवाने का संकल्प दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन लेखपाल लालचंद पांडेय तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार तहसीलदार लालता प्रसाद ने व्यक्त किया। इस मौके पर सभामनि मिश्र, मोहनलाल, पारसनाथ मौर्य, प्रभाकर चतुर्वेदी,  सच्चिदानंद उपाध्याय,  उमेश,  अनिल पांडेय, चन्द्रेशयादव कामता प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण,  रुक्मिणी उपाध्याय, अखिलेश विश्वकर्मा, दीक्षा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed