फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Autos will not run in the city, e-rickshaws will stand away from intersections

शहर में नहीं चलेंगे ऑटो, तिराहे-चौराहों से दूर खड़े होंगे ई-रिक्शा

Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Autos will not run in the city, e-rickshaws will stand away from intersections
शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू कर दी। इसके तहत अब शहर के अंदर ऑटो रिक्शा नहीं चलेंगे। जबकि टोकन व्यवस्था के तहत संचालित ई-रिक्शा ही चलेंगे वह भी तिराहे और चौराहों से 50 मीटर दूर ही पटरी के किनारे सवारी बैठाएं और उतारेंगे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार से ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसके लिए सुबह 10 बजे से करीब 12 बजे तक सिटी स्टेशन के पास ऑटो रिक्शा चालकों के साथ यातायात पुलिस की बैठक हुई। जिसमें उन्हें नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले ऑटो रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। जिसके बाद देर शाम तक अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहों से 50 ऑटो को पकड़ा गया, जिनका चालान कर दिया गया है। शहर के निर्धारित रूटों पर चलने के लिए 789 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जिन्हें टोकन जारी किया गया है। लेकिन ई-रिक्शों के अलावा 1900 ई-रिक्शा शहर के बाहर चलने के लिए पंजीकृत हैं, जिनमें अधिकांश शहर में ही चल रहे हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा भी बहुत से ई-रिक्शा अवैध रूप से शहर के अंदर चलते हैं, जिसके कारण ट्रैफिक पर दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

....
अब शहर के बाहर ही ऑटो रिक्शा चलेंगे। इसे लेकर उनके ऑटो रिक्शा चालकों के साथ बैठक भी की गई। बावजूद इसके न मानने वाले 50 ऑटो रिक्शा को पकड़ा गया, जिनका चालान कर दिया गया है। शहर के अंदर सिर्फ पंजीकृत ई-रिक्शा को ही चलने दिया जाएगा, जो तिराहे-चौराहे से 50 मीटर दूर से ही सवारी बैठाएंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीडी शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक यातायात, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed