फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Automatic traffic signals are to be installed at 11 intersections, neither the budget is known nor the agency is selected.

Jaunpur News: 11 चौराहों पर लगना है ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल, न बजट का पता और न एजेंसी का चयन

Tue, 13 Aug 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Automatic traffic signals are to be installed at 11 intersections, neither the budget is known nor the agency is selected.
जौनपुर। जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक शहर की 11 तिराहों और चौराहों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाना है। प्रशासन से अभी तक बजट आवंटन और एजेंसी का चयन नहीं हो सका है। पीपीपी मॉडल पर शहर के वाजिदपुर तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल छह महीने पहले लगा दिया गया, जो आज तक चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले अपर पुलिस अधीक्षक शहर की यातायात को सुगम बनाने के लिए ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम और सीसी कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसको कमिश्नर वाराणसी के यहां स्वीकृत के लिए भेजा गया, जहां से स्वीकृत मिलने के बाद फर्म की तलाश शुरू हुई। इसकी अनुमानित लागत 4.70 करोड़ रुपये थी। पूर्व डीएम अनुज कुमार झा ने वाराणसी में ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने वाली संस्था स्मार्ट सिटी को योजना के लिए फाइनल किया। इसके तहत शहर के 11 तिराहों और चौराहों का सर्वे भी किया था। तत्कालीन डीएम ने फर्म को पांच साल मरम्मत की शर्त भी रखी थी। जिस पर संस्था ने हाथ खड़ा कर दिए। एक बार फिर नए फर्म की तलाश शुरू हुई लेकिन वर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की ओर से दी गई शर्तों का पालन न करने पर एजेंसी का चयन नहीं हो पा रहा है। वहीं पूर्व में वाजिदपुर तिराहे पर पीपीपी मॉडल पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगवाया गया। उसके बगल में बूथ भी बनवाया गया। बावजूद यह आज तक शुरू नहीं हो सका। इसके कारण आज भी लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


........................................................

इन चौराहों पर लगना है ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल

शहर के सिपाह तिराहा, वाजिदपुर तिराहा, नईगंज तिराहा, मुरादगंज तिराहा, चहारसू तिराहा, लाइन बाजार तिराहा, जेसीज चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, कोतवाली चौराहा, आंबेडकर चौराहा आदि जगहों पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाया जाना है। ...........................................................
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ...

नई एजेंसी को शर्तों के हिसाब से सुविधाएं देने के लिए कहा गया है। अभी तक जिस एजेंसी से बातचीत हो रही थी वह पांच साल तक मरम्मत करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही एजेंसी को मानक के हिसाब से तय किया जाएगा।

-देवेश सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed