फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Atul Subhash Suicide Bangalore team reaches Jaunpur action taken Nikita house investigate

Atul Subhash Suicide : जाैनपुर पहुंची बंगलूरू की टीम, SP से मांगी गई पुलिस फोर्स; हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 09:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 09:17 PM IST
सार

Atul Subhash Suicide : अतुल सुभाष केस की जांच करने पहुंची बंगलूरू की टीम ने जाैनपुर में कोतवाली पुलिस से कई अहम तथ्यों पर बातचीत की है। शुक्रवार की सुबह निकिता सिंघानिया के घर पर नोटिस की कार्रवाई करने का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Atul Subhash Suicide Bangalore team reaches Jaunpur action taken Nikita house investigate
जाैनपुर के कोतवाली में पुलिसकर्मियों से बातचीत की बंगलूरू की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में हुए मुक़दमे में गुरुवार को बंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची। बंगलुरु से उप निरीक्षक रंजीत कुमार चार सदस्यीय पुलिस टीम आयी जिसमें तीन पुरुष व एक महिला एसआई हैं।

टीम बंगलुरु से फ़लाइट के माध्यम से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद चार पहिया वाहन से जौनपुर के कोतवाली थाने पहुंची। टीम के साथ जौनपुर के सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय पुलिस संग करीब दो घंटे तक बातचीत की। कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि टीम जौनपुर में रात्रि विश्राम करेगी। सुबह टीम पहले कोर्ट जाएगी।

विज्ञापन


अतुल के खिलाफ दर्ज वाद कि विवेचना करेंगे। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई होगी। वहीं कप्तान डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि उन्हें सिर्फ पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश मिले हैं, जो करा दी गयी है। बंगलुरु पुलिस की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन



अतुल के अधिवक्ता दिनेश मिश्रा के मुताबिक, निकिता ने पहले अतुल पर एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसका हलफनामा कोर्ट में भी दिया था। इससे अतुल टूट गया था। वह बेटे से मिलने के लिए तरसता था।

इसका जिक्र कई बार किया था, लेकिन बेटे से नहीं मिल सका। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इससे तनाव में आ गया। दबाव नहीं झेल पाया और जान दे दी। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी पूसा रोड निवासी अतुल की शादी 26 अप्रैल 2019 को जौनपुर के ढालगर टोला निवासी निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी। 



शादी के बाद आठ अगस्त 2019 को बीमारी से निकिता के पिता मनोज सिंघानिया की मौत हो गई। पिता की मौत का मामला निकिता ने अदालत के समक्ष रखा और कहा कि अतुल की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस वजह से पिता सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। निकिता के पिता की मौत के बाद अतुल और उसके पिता जौनपुर आए थे। दो दिन तक निकिता के घर रुके भी थे।


यह भी पढ़ें- 'बंद करो कैमरा...', निकिता की मां और भाई ने मीडियाकर्मियों को धमकाया; सामने आया वीडियो

पत्नी निकिता सिंघानिया ने न्यायालय के समक्ष अपने पति अतुल सुभाष पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उसके संबंध एक दूसरी महिला से है। साक्ष्य के रूप में कुछ प्रस्तुत भी किया है। अतुल निकिता को भी गुजारा भत्ता देता था। भरण-पोषण का आदेश 29 जुलाई 2024 को हुआ था। करीब साढ़े चार महीने तक अतुल ने आदेश से असहमति नहीं जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed