फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempted to snatch chain from woman, villagers beat her

Jaunpur News: महिला से चेन छीनने की कोशिश, ग्रामीणों ने पीटा

Tue, 11 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Attempted to snatch chain from woman, villagers beat her
कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित ट्रेजरी मोड़ के पास मंगलवार को दुकान खोल रही एक महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना मंगलवार सुबह की है।
विज्ञापन

कविता पत्नी दिनेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने इलेक्ट्रिक पार्ट की दुकान का शटर खोल रही थी। तब तक एक बाइक पर सवार दो लोग महिला के पति दिनेश पाल के बारे में जानकारी करने लगे। उसने बताया कि नहीं हैं। इतने में बाइक पर पीछे बैठा युवक महिला के गले से चेन छीनकर बाइक पर बैठकर भागना चाहा। बाइक पर बैठकर भाग रहे चेन स्नेचर को महिला ने पीछे से दौड़ाकर पकड़ लिया और बाइक गिरा दिया। तब तक मौके पर जुटी भीड़ उसे घेरकर पीटने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेन स्नेचर को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान मौका देखकर दूसरा बाइक लेकर भाग गया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर पकड़े गए चेन स्नेचर ने अपना नाम पता राजेश गौतम निवासी खजुरन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed