फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attempt to rob a bullion trader by posing as an Income Tax Department officer; three accused arrested.

Jaunpur News: आयकर विभाग का अफसर बनकर सराफा कारोबारी से लूट की कोशिश, तीन आरोपी पकड़े गए

Mon, 20 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a bullion trader by posing as an Income Tax Department officer; three accused arrested.
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में सराफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल की दुकान पर रविवार को आयकर अफसर बताकर पहुंचे पांच बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी और उनकी पत्नी की सतर्कता से बदमाशों के मंसूबों पर पानी फिर गया। शोर मचाने पर लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। बदमाशों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो मिली है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गोपालापुर पुरानी बाजार निवासी सराफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे बोलेरो सवार पांच लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया और जांच के नाम पर दुकान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। आरोप है कि कथित अधिकारियों ने लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण निकलवाकर एक बैग में भर लिए। विरोध पर उन्होंने व्यवसायी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले लिया। रिवॉल्वर कब्जे में लिए जाने के बाद दंपती को इनकी गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख दो बदमाश पैदल भागने में सफल रहे, जबकि तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बोलेरो समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट एक मोटरसाइकिल की पाई गई। पुलिस वाहन, बरामद आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी रामपुर थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

सराफा व्यवसायी की दुकान पर 5 बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो बदमाश जौनपुर के हैं, एक वाराणसी का है। दो की तलाश की जा रही है। व्यवसायी से भी जानकारी ली गई है। तहरीर पर जांच की जा रही है। - विजय चौधरी, सीओ, मड़ियाहूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed