फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attacked on students who returning home from coaching in jaunpur one boy injured after being hit with pistol

जौनपुर: कोचिंग से घर लौट रहे 10वीं के छात्रों पर हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर किया घायल , आरोपियों को भीड़ ने दबोचा

Mon, 14 Mar 2022 10:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 10:18 AM IST
सार

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धनऊवा निवासी तीन 10वीं के तीन सोमवार सुबह बरईपार स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आए थे। क्लास खत्म होने के बाद तीनों जब साइकिल से घर जा रहे थे तो बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
Attacked on students who returning home from coaching in jaunpur one boy injured after being hit with pistol
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बरईपार में सोमवार सुबह कोचिंग से घर लौट रहे साइकिल सवार तीन छात्रों पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने एक छात्र के सिर पर कट्टे की मुठिया से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


वहीं, हमला करने वाले तीन में दो आरोपियों को छात्रों की भीड़ ने दबोच लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी घटना का कारण नहीं पता चल पाया है। 
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धनऊवा निवासी अवनीश यादव(16) पुत्र लाल साहब, गुलालपुर (वारी) निवासी  अवनीश कुमार (15) पुत्र जयराम यादव और इसी गांव के विमल यादव (16) पुत्र अमर बहादुर हाईस्कूल में पढ़ते हैं। वे सोमवार सुबह बरईपार-मछलीशहर मार्ग स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास खत्म होने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से अपने-अपने घर जाने के लिए एक साथ कोचिंग से निकले। आरोप है कि इसी समय बाइक सवार तीन लोग पहुंचे। अवनीश यादव की पिटाई करने लगे। यह सब देख अवनीश और उसका दोस्त विमल कुमार ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई शुरू कर दी।

छात्रों से मारपीट देख कुछ छात्र साहस दिखाते हुए आगे आए और हमलवारों में से दो को पकड़ लिया। इसी दौरान एक ने कट्टे की मुठिया से अवनीश यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। इसके बाद कोचिंग के सामने हड़कंप मच गया।

बाजार समेत आसपास के इलाकों में गोली चलने की अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों द्वारा पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल छात्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed