{"_id":"624c8aabe4bcbb78b306ce4f","slug":"ats-came-to-seek-the-connection-of-the-attacker-in-gorakhnath-temple-with-jaunpur-jaunpur-news-vns646805733","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर हमला: जौनपुर में तलाकशुदा पत्नी बोली- मानसिक रूप से स्वस्थ था मुर्तजा अब्बासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर हमला: जौनपुर में तलाकशुदा पत्नी बोली- मानसिक रूप से स्वस्थ था मुर्तजा अब्बासी
Wed, 06 Apr 2022 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी की ससुराल होने के नाते जौनपुर भी एटीएस के रडार पर है। उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। हालांकि बाद में मुर्तजा ने पत्नी को मोबाइल से तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मुर्तजा अब्बासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोपी मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर कनेक्शन है या नहीं, इसको लेकर एटीएस गंभीर है। मामले में एटीएस जौनपुर जिले में कई स्थानों पर दो दिन से लगातार दबिश दे रही है। इस दौरान यह बात सामने आई कि मुर्तजा अब्बासी केमिकल इंजीनियर है और उसकी शादी जौनपुर में हुई है।
विज्ञापन
उसके ससुराल के लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि 2019 में ही उसने अपनी पत्नी को मोबाइल से तलाक दे दिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। मुर्तजा अब्बासी का जौनपुर जिले से संबंध पता कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम जिले में है।
विज्ञापन
शादी के बाद दो बार जौनपुर आया था मुर्तजा
एटीएस की एक टीम जौनपुर में मुर्तजा की तलाकशुदा पत्नी के पास भी पहुंची। उसे एटीएस को बताया कि मुर्तजा की माननसिक स्थिति तब पूरी तरह ठीक थी। मुर्तजा के ससुर रहे मुसफुरुल हक ने बताया कि शादी के बाद एक बार ही वह घर पर आया था। उसकी मां मेरी बेटी को परेशान करती थी, और भी कई वजहें हैं, जिससे रिश्ते में दरार पड़ गई और बेटी ने तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में यह बात सामने आई कि मुर्तजा केमिकल इंजीनियर है। उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद वह दो बार जौनपुर आया था। बाद में मुर्तजा अब्बासी ने पत्नी को मोबाइल फोन से तलाक दे दिया था। इसके बाद से परिवार के लोगों लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया था। मंगलवार को एटीएस के सदस्य खुटहन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के आसपास देखे गए। इसकी सूचना थाने पर भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस भी गांव की दिशा में रवाना हो गई।