फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   astrologer Dr. Ramesh Tiwari murder case Life imprisonment to all 12 accused in jaunpur

UP: मुलायम सिंह के ज्योतिषि डॉ. रमेश तिवारी हत्याकांड में 12 दोषियों को उम्रकैद, दो बदमाशों ने मारी थी गोली

Tue, 20 Aug 2024 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 04:44 PM IST
सार

ज्योतिषी डॉ. रमेश तिवारी हत्याकांड में सभी 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। डॉ. रमेश तिवारी मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के ज्योतिषी थे। 

विज्ञापन
astrologer Dr. Ramesh Tiwari murder case Life imprisonment to all 12 accused in jaunpur
डॉ. रमेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में वर्ष 2012 में ज्योतिषी डॉ. रमेश तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रूपाली सक्सेना ने दिया। साथ ही 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। ज्योतिषी सपा के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व विभिन्न राजनीतिक दलों के ज्योतिषी थे। 

विज्ञापन


यह था मामला
15 नवंबर 2012 की सुबह ऊंचगांव में ज्योतिषी रमेश तिवारी की उनके घर पर चढ़कर पुलिस की वर्दी में आए दो बदमाशों ने कार्बाइन व पिस्टल से गोलियां चलाकार हत्या कर दी थी। गोलीकांड में रमेश के भाई राजेश भी घायल हुए थे। मृतक के भाई उमेश तिवारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना व आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर शूटर विपुल सिंह, हत्या के षड्यंत्र में धीरेंद्र सिंह, झारखंडे सिंह, सूबेदार सिंह, कौशल किशोर सिंह, विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, लाल शंकर उपाध्याय, अमित उर्फ पंडित, अरविंद, शैलेंद्र, तन्नू सिंह, अमरजीत सिंह का नाम प्रकाश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी झारखंडे सिंह की मृत्यु हो चुकी है। शूटर शेर बहादुर सिंह की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। पूर्व में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पुलिस ने प्रस्तुत किया था। इसमें सभी गिरफ्तार हुए थे। सभी की जमानत हुई थी। आरोपी धीरेंद्र सिंह की जमानत सुप्रीम कोर्ट से हुई थी। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed