{"_id":"613a50668ebc3e61cf7e1acf","slug":"arto-office-raided-six-suspects-caught-jaunpur-news-vns610684442","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय पर छापा, छह संदिग्ध पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय पर छापा, छह संदिग्ध पकड़े गए
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त खामियों को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने एक सप्ताह के भीतर बृहस्पतिवार को दूसरी बार एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापे की कार्रवाई कर जांच की। छापे की कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप मचा गया। इसकी जानकारी होते ही कई दलाल भाग गए। जांच के दौरान आठ संदिग्ध पकड़ गए, लेकिन मौके पर एआरटीओ एसपी सिंह ने दो संदिग्धों को अपना चालक बताकर छुड़वा लिया। पकड़े गए छह अन्य संदिग्ध लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
अमर उजाला ने सात सितंबर के अंक में पेज नंबर पांच पर प्रमुखता से एआरटीओ कार्यालय की खबर प्रकाशित किया था। ‘एआरटीओ कार्यालय में लूटे जा रहे डीएल बनवाने वाले’ शीर्षक से प्रकाशित इस खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी डा. जितेंद्र दुबे लाइन बाजार थाने से फोर्स लेकर कार्यालय में धमक पड़े। पहले एआरटीओ कार्यालय के गेट को बंद करा दिया। ताकि जो लोग अंदर हैं, वे बाहर नहीं आ सके और जो बाहर हैं, वे अंदर कार्यालय में नहीं जा सकें। इसके बाद अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों की सघन जांच कर दुकानदारों से पूछताछ की। इस दौरान दुकानों में कुछ संदिग्ध कागजात मिले। जिसकी जांच कराने के लिए कब्जे में ले लिया। दुकानदारों को दुकानों पर किसी प्रकार का संदिग्ध दस्तावेज नहीं रखने का निर्देश दिया। फिर अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के भीतर का तरफ रुख किया। इस दौरान अंदर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति से अधिकारियों ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जो संदिग्ध मिल रहे थे, उनको पुलिस हिरासत में ले रही थी। एआरटीओ कार्यालय के बगल स्थित डेंटल कालेज परिसर में भी अधिकारी पहुंचे, लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पहुंचने से पहले ही दलाल भाग गए थे। हालांकि वहां करीब एक दर्जन लोग वहां खड़े मिले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जो उचित उत्तर नहीं दे पा रहे थे, उसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस को हिरासत में लेने का निर्देश देते रहे। पूछताछ के दौरान कुल आठ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें से दो लोगों को एआरटीओ ने अपना चालक बताते हुए मौके से ही छुड़वा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर कुछ संदिग्ध कागजात मिले हैं, जिसको कब्जे में ले लिया गया है। इन कागजातों की जांच कराई जाएगी। दुकानदारों को कोई भी संदिग्ध दस्तावेज नहीं रखने की चेतावनी दी गई है। छह संदिग्ध पकड़े गए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ कार्यालय में लगातार छापे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी संदिग्ध मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।