फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Artists create magic in Village Mahotsav, evening decorated with tunes

Jaunpur News: गांव महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा, सुरों से सजी शाम

Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Artists create magic in Village Mahotsav, evening decorated with tunes
जौनपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव के तीसरे दिन बीआरपी मैदान के प्रांगण में कलाकारों ने जलवा बिखेरा। सभी ने एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने स्टेज पर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत कमला नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद फिल्मी गानों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल कलाकारों ने एक के बाद एक कई गानों पर लगातार नृत्य किया। इस बीच प्रसिद्ध क्षेत्रीय कलाकार राहुल पाठक और सविता पाठक ने फिल्मी गीत गाया। लोगों की मांग पर भी इन्होंने गाना सुनाया। क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक बिजली यादव ने दहेज प्रथा को लेकर जब लोकगीत प्रस्तुत किया तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बीच -बीच में संचालक बॉबी खान ने छोटे-छोटे गेम खिलाया। इसमें जीतने वालों को टाटा टिस्कॉन की ओर से गिफ्ट भी दिया गया। सबसे अधिक प्रस्तुति कमला नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने दी। इस दौरान कॉलेज से आई शिक्षिकाओं ने भी नृत्य किया। महोत्सव के दौरान अमर उजाला की ओर से कुछ कलाकारों को स्मृति चिह्न दिया गया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed