फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrested for trying to rob a jewelery trader

आभूषण कारोबारी से लूट की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Arrested for trying to rob a jewelery trader
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार को एक आभूषण कारोबारी को पिस्टल सटाकर लूट की कोशिश करने वाले बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पुछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला निवासी विरेंद्र कुमार वर्मा की कोल्हलगंज बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को नैनीपुर निवासी हिमांशु यादव अपने बाइक से कारोबारी के दुकान पर जाकर 39 हजार का आभूषण बुक कराया था। इसके बाद, वह कारोबारी को घर पैसा देने की बात कह कर अपने साथ ले जा रहा था। दोनों बैजारामपुर मार्ग स्थित कटका पेट्रोल पंप के समीप पहुंच तो लघुशंका करने के बहाने रुककर आभूषण कारोबारी वीरेंद्र वर्मा को पिस्टल सटा दिया। इसके बाद कारोबारी वीरेंद्र वर्मा शोर मचाते हुए पेट्रोल पंप की तरफ भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने हिमांशु की बाइक की चाभी निकाल कर फेंक दिया। तब काफी संख्या में लोग जुट गए और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed