फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrest of reward miscreants will be a challenge for the new SP

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नए एसपी के लिए होगी चुनौती

Tue, 15 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arrest of reward miscreants will be a challenge for the new SP
एसपी राज करन नय्यर के तबादले के बाद अजय साहनी को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। हालांकि अभी उन्होंने पदभार नहीं संभाला है, लेकिन लोगों में उनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि उनकी पहचान इन्काउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में है। ऐसे में माना जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नए पुलिस कप्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। एक के बाद एक हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की पुलिस को दो साल से अधिक समय से तलाश है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के प्रधान रहे राजकुमार यादव की 15 फरवरी को सरायख्वाजा के पास दिन में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत उर्फ प्रिंस निवासी नेवादा सरायख्वाजा, सतीश सिंह मनिया, आजमगढ़ के मेहनगर निवासी कल्लू फौजी और उबास यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। उबास यादव को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके पहले 31 मई 2019 को सिद्दीकपुर के पास हुई सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में भी पुलिस को इन्हीं तीनों आरोपियों की तलाश है। इन पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम भी घोषित किया है। सपा नेता लालजी यादव की हत्या के बाद से चार पुलिस कप्तान बदल गए, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed