फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'Arrangement to send the amount of mid-day meal to children's account'

मिड-डे मिल का पैसा बच्चों के खाते में भेंजने करें व्यवस्था

Sat, 26 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
'Arrangement to send the amount of mid-day meal to children's account'
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय सतर्कता समिति की कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैठक हुई। इसमें उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि मिड-डे मिल योजना के तहत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संपर्क कर उनका ज्वाइंट खाता खोलवाकर तत्काल मिड-डे मिल की धनराशि बच्चों के खाते में भेजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सदस्य गंगा प्रसाद एवं शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के तहत ड्राई राशन, पुष्टाहार का वितरण समुचित प्रचार-प्रसार के माध्यम से नहीं किया जा रहा है। जिस पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्तमान में बंट रहे आईसीडीएस का प्रचार-प्रसार कराकर ड्राई राशन व पुष्टाहार का वितरण कराना सुनिश्चित करें। डीएसओ को निर्देश दिया कि राशन कार्डों का सत्यापन लेखपालों की ड्यूटी लगाकर करा लें तथा कोई भी पात्र लाभार्थी राशन कार्ड से वंचित न होने पाए। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि कि जुलाई माह के राशन का शत-प्रतिशत उठान समय से पारदर्शी रूप से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed